Soldier Martyred at Indo-China Border
हनी झांझरी। चीन व भारत (Indo-China) के बीच सटी सीमा के पास हुई एक प्राकृतिक आपदा के दाैरान गंभीर रुप से घायल हाेकर शहीद हुए त्रिपुरा के सेना जवान विजय देवबर्मा काे नभी आंखाें से अंतिम विदाई दी गई।

बताते चलें कि अरुणाचल प्रदेश के इस दुर्गम चीन सीमावर्ती इलाके से विशेष विमान के जरिये गुवाहाटी व काेलकाता हाेते हुए जवान का शव त्रिपुरा के महाराज बीर बिक्रम हवाईअड्डे पंहुचा।

यहां से सडक मार्ग से त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के विशालगढ-गुलाई बाजार स्थित आवास तक ले जाया गया।

शव के घर पंहुचने की खबर मिलते ही सैकडाें लाेग देश की सेवा के लिए शहीद हुए जवान की एक झलक देखने व अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उमड पडे।
गमगीन माहाैल के बीच सभी ने नम आंखाें से विजय देवबर्मा काे सलामी दी।

इस दाैरान भारतीय सेना के अधिकारी व जवान भी वहां माैजूद थे।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब ने ट्विटर पर इस जवान काे श्रद्धासुमन अर्पित किये हैं।
ভারত মাতার বীর সন্তান, রাজ্যের গর্ব, বিজয় দেববর্মার মহান আত্মবলিদানকে আমার সহস্র প্রণাম। দেশের সেবা করতে গিয়ে এই জওয়ানের আপোষহীন বীরত্ব, শ্রদ্ধার সঙ্গে চিরস্মরণীয় হয়ে থাকবে।
— Biplab Kumar Deb (@BjpBiplab) June 6, 2020
আমি তাঁর আত্মীয় পরিজনদের প্রতি সমবেদনা জ্ঞাপন করছি এবং তাঁর বিদেহী আত্মার চিরশান্তি কামনা করছি। pic.twitter.com/OtNLzX5d1K
कैसे हुई माैत?
सेना सूत्राें के अनुसार, चीन सीमा (Indo-China Border) से सटे बर्फीले इलाके में तैनाती के दाैरान बर्फ का बडा टुकटा जवान पर गिरा व वह गंभीर रुप से घायल हाे गया।
गत 22 मई काे हुई इस घटना के बाद से विजय चिकित्साधीन था।
लेकिन अंत में उसने दुनिया से विदाई ले ली।
यह भी देखेंः
तस्कर से बीएसएफ काे मिला ‘जहर’ का पिटारा, कीमत जानकर चाैंक जायेंगे आप!
ভাৰত-চীন সীমান্তত শ্বহীদ সৈনিক বিজয় দেৱবাৰ্মাৰ শেষকৃত্য সম্পন্ন